फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया गया। विषैला पदार्थ खिला दिया गया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में शहर के एक मोहल्ला निवासी बिट्टल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में पिता का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर शोषण किया। मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और खाने में विषैला पदार्थ खिला दिया जिससे इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गयी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...