फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय भटासा में गुरुवार रात चोरों ने स्कूल के ताले और शटर लॉक तोड़कर मिडडे मील का राशन, बर्तन, इनवर्टर बैट्री, पंखा और खेलकूद का सामान चोरी कर लिया। सुबह प्रधानाध्यापक के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट विद्यालय पहुंचे। मेन गेट और कमरों के ताले तथा शटर लॉक टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों से सामान गायब था। स्कूल परिसर में रेडियो, हॉकी और टूटे हुए ताले बिखरे पड़े थे। चोर एक इनवर्टर बैट्री, सीलिंग फैन, एक भट्टी, सिलेंडर, मसूर और उड़द दाल के कनस्तर, करीब पांच पैकेट गेहू...