Farrukhabad Kannauj News: विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई व भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी की। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और यह भी जाना कि कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं या नहीं। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन कक्षाएं लगती हैं और वे नियमित रूप से अध्ययन करती हैं। बीएसए ने छात्राओं की शैक्षणिक क्षमता परखने के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के साथ-साथ शब्द की स्पेलिंग भी पूछी, जिसका छात्राओं ने सही उत्तर दिया। उन्होंने छात्राओं से दैनिक अध्ययन समय के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर छात्राओं ने बताया कि वे रात लगभग 10 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.