फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स इकाई के तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षक योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को टेंट निर्माण का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया। प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दुर्घटना या अचानक बीमारी की स्थिति में डॉक्टर तक पहुंचने से पहले दिया गया उपचार घायल की जान बचाने में मददगार हो सकता है। दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने टोलियों में बंटकर रंग-बिरंगे टेंट बनाए और उन्हें सजाया। शिविर में प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, डॉ. मिताली सिंह, दिनेश चंद्र, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. ब्रजेश वर्मा, अरविंद कुमार, डॉ. मनीषा सक्सेना, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सत्य नारा...