Farrukhabad Kannauj News: वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर इलाज को भर्ती
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। वाहन की टक्कर लगने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव भगौरा निवासी ब्रजनंदन पैदल नगर के चौराहा मंझना रोड स्थिति मंदिर के पास प्राइवेट बसअड्डे पर अपने साथी से मिलने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन ने ब्रजनंदन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ब्रजनंदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगो की भीड़ की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस ने घायल ब्रजनंदन को सीएचसी भर्ती कराया। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल ब्रजनंदन की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रैफर कर दिया। ग्रामीण के घायल होने पर उसके घर वालों को जानकारी दी गई है उसकी हालत को लेकर परिवार के लोग भी परेशान हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.