फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में मजदूर रामवीर (48) की मौत हो गई। अलीगढ़-बदायूं मार्ग पर नाशा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। रामवीर मजदूरी कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। भूढ़िया भेड़ा गांव के रहने वाले रामवीर पल्लेदारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहजहांपुर में तय थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले गई, जहां डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी आरती बेहोश हो गईं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा ने शव का पं...