Farrukhabad Kannauj News: वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक चाचा की मौत, भतीजा घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर मीरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सोबरन अपने भतीजे सत्यम को ई-रिक्शा से लेकर फरीदपुर दूध लेने जा रहे थे।कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर टेडीकोन से निकलने के बाद मीरपुर गांव के सामने उनके ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सोबरन और सत्यम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सोबरन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सोबरन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.