फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यही नहीं जेई को जमीन पर गिराकर लोगों ने ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान सरकारी प्रपत्र भी छीन लिए गए। एसडीओ से भी धक्का मुक्की की गई। हमले में जेई के हाथ में फ्रेक्चर आने के साथ ही आंख के पास गंभीर चोट आई है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में जहां लोग मारते दिख रहे हैं, वहीं टीम के उनके साथी बचाते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आनन फानन में बिजली अफसरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। मामले में फतेहगढ़ कोतवाली में जेई ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।बताया ...