फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमस के बीच वायरल व आई फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोहिया अस्पताल की ओपीडी 800 के ऊपर जा रही है। अस्पताल में दो चिकित्सकों के अवकाश पर रहने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। फिजीशियन डॉ. प्रज्ञा अवकाश पर रहीं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक के अवकाश पर होने के कारण पूरे दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके, जिससे जांच कराने आए मरीजों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ा। सर्जन ऑपरेशन थिएटर में व्यस्त रहे। हड्डी रोग विभाग के दोनों चिकित्सक, चेस्ट रोग विशे...