Farrukhabad Kannauj News: लोहिया के विचार आज भी दिखाते है समाजवाद की राह
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाजवादी चिंतक और विचारक डॉ.राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। लोहिया की प्रतिमा पर सपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में पार्टी कार्यालय में गोष्ठी के दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोहिया ने सामाजिक न्याय, समानता और शोषित वंचित वर्गो के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाजवाद की राह दिखाते हैं और हमें एक समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। पूर्व प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि डॉ.लोहिया ने सामाजिक समानता, वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लोहिया की पुण्यतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.