फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बुधवार को लोहिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ईएनटी चिकित्सक डॉ. नवनीत कुमार अपने निर्धारित कक्ष में मौजूद नहीं मिले। वहीं, पांच-छह बच्चों ने सीएमओ को बताया कि उनके मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बनाए गए हैं। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमएस ने संबंधित चिकित्सक से फोन पर वार्ता कर प्रमाणपत्र बनवाने के निर्देश दिए, जिसके बाद बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए गए। जानकारी के दौरान ईएनटी चिकित्सक ने बताया कि ऑडियोमेट्रिस्ट नावेद रहमानिया निर्धारित ड्यूटी पर नि...