Farrukhabad Kannauj News: लोहिया अस्पताल का डी-फ्रीजर हुआ ठीक, कंप्रेसर खराब होने से था बंद
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की शव रखने वाली डीप फ्रीजर व्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने खराब पड़े डी-फ्रीजर को शनिवार सुबह ठीक करा दिया। कंप्रेसर खराब होने के कारण डी-फ्रीजर काम नहीं कर रहा था। शुक्रवार को हादसे में मृत मैनेजमेंट कर्मी का शव रखने के दौरान डी-फ्रीजर में करंट उतरने की घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया था। आपके अपने हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित खबर 'लोहिया अस्पताल में डी-फ्रीजर में करंट से हंगामा' के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। खबर में डी-फ्रीजर के खराब होने के साथ उसमें करंट आने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने शनिवार सुबह तकनीकी खराबी को दूर कराया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.