Farrukhabad Kannauj News: लोडर की टक्कर से युवक की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में लोडर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उसे फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कादरीगेट पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के जकरेली निवासी 30 वर्षीय राजीव यादव सोलर प्लांट का पार्ट लेने के लिए कलान गए थे। इसी दौरान वहां एक लोडर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे के बाद लोडर की टक्कर से युवक करीब 300 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल राजीव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.