फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: लूट की सूचना देकर पुलिस को छकाया फर्रुखाबाद।सेंट्रल जेल चौराहे पर विवाद के बाद एक युवक ने पुलिस को लूट की सूचना देकर छका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो लूट की बात झूठी निकली। पुलिस ने शिकायतकर्ता और जिस वाहन से लूट का आरोप लगाया गया था, उसे कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। झूठी सूचना देने और विवाद करने के मामले में युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। मंगलवार को ककरैया गांव के एक युवक ने 112 नंबर पर सूचना दी कि चार-पांच लोग उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास कर रहे हैं और उसके 35-40 हजार रुपये भी छीनकर ले गए हैं। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का सेंट्रल जेल चौराहे पर कुछ...