फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321-बी 2 के स्वर्ण जयंती वर्ष और वर्ष 2026-27 के अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मंगलवार को जटवारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में लायन सत्य प्रकाश अग्रवाल को क्लब का अध्यक्ष, लायन सुधीर गुप्ता को सचिव और लायन विनोद गंगवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। समारोह में छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिलें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन जितेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, लायन अभिनव सिंह, वाइस एरिया लीडर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री, वीडीजी-प्रथम लायन ...