Farrukhabad Kannauj News: लाठी डंडो व ईंट पत्थर से हमला
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: लाठी डंडो व ईंट पत्थर से हमला जहानगंज।नाली का पानी खेत में काटने को लेकर हुये विवाद में लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। अनबोला गांव के यशवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 7 अगस्त को शाम 5 बजे नाली का पानी उसके निजी खेत में काट दिया गया। इसको लेकर अशोक कुमार, बृजेश कुमार, अमन और अंकित से विवाद हो गया था। इन लोगो ने देवेश पर लाठी डंडो और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में देवेश के चोटें आयी हैं। पुलिस ने अशोक कुमार, बृजेश, अमन व अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.