फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। चौहट्टा मोहल्ला निवासी मोहित ने अंकुल यादव निवासी गोदाम मोहल्ला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने गंगा रोड पर उससे बीस हजार रुपये उधार मांगे। जिस पर रुपये देने से मना किया गया तो कनपटी पर तमंचा रखकर लाठी डंडो से मारपीट की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...