फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर के निकट कार धुलाई केंद्र पर बैग से लाखों रुपये के जेवर पार हो गये। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। गुरुगाम निवासी बासुदेव अपने भाई विकास के साथ कार से फर्रुखाबाद स्थित रेलवे रोड निवासी सुशील वर्मा की ससुराल जा रहे थे। जमापुर के निकट उन्होंने कार धुलवाने के लिए खड़ी की। इस दौरान कार में रखा बैग बाहर निकाल लिया। कार धुलने के बाद दोनो भाई बैग को धुलाई केंद्र पर भूलकर फर्रुखाबाद पहुंच गये। वहां पहुंचने पर बैग की याद आयी तो वापस जमापुर स्थित धुलाई केंद्र पर पहुंचे । वासुदेव का आरोप है कि धुलाई केंद्र पर काम करने वाले सोता बहादुरपुर के एक व्यक्ति ने उन्हें बैग दिया लेकिन उसमें जेवर नही थे। बैग में एक हार, दो अंगूठी और एक जोड़ी पायल रखी ...