फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। लाइसेंस नवीनीकरण न कराये जाने पर आखिरकार जनपद के चार शीतगृहों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। शीतगृह स्वामियों को कई बार नवीनीकरण के लिए चेतावनी दी गयी। इसके बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया । जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जहानगंज के मेसर्स अयूब कोल्ड स्टोरेज को कई बार नोटिस भेज गये। इसके बाद भी 2026 के लिए लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया। जहानगंज के ही मेसर्स हामिद कोल्ड स्टोरेज को भी नोटिस भेजे गये । इसके बाद भी शीतगृह लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करायी गयी। यहां के जेके कोल्ड स्टोरेज को भी नोटिस दी गयी थी और कृषि उत्पाद पर रोक लगायी गयी थी। इसके बाद भी शीतगृह लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया। बेवर रोड भोलेपुर क...