फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: लघु अपराध के एक हजार मामले चिन्हित फर्रुखाबाद।

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को है। इसको लेकर अपर जिला जज संजय कुमार की अध्यक्षता में एडीआर भवन में बैठक हुयी। संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने किया। बैठक में जानकारी दी गयी कि धारा 138 एनआईएक्ट से संंबंधित अब तक 10, लघु अपराध के 1000 और सिविल के 5 वाद चिन्हित किए जा चुके हैं। इस बैठक में सीजेएम प्रीति माला चतुर्वेदी, सिविल जज सीनियर डिवीजन जयवीर सिंह, एसीजेएम युगल शंभु, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्वेता तिवारी, सिविल जज आकाश गुप्ता आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ शरणालयों में प्रतियोगितायें, बच्चोंं में उत्साह फर्रुखाबाद, संवाददाता। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बाढ़ राहत के...