फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में लक्षद्वीप की विशेषताओं को रंगोली में उकेर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। इंजीनियरिंग और फार्मेसी संघ के गलियारे विद्यार्थियों की बनायी गयी रंग बिरंगी रंगोली से सजे नजर आये। निर्णायक मंडल ने बारीकी से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। डॉ.राजपाल सिंह, ललित यादव, बिंदु राठौर आदि ने अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: छात्रों ने फेलोशिप और विदेश में शोध अवसरों को समझा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...