Farrukhabad Kannauj News: रोडवेज की बस में वायरिंग जली, धुएं का गुबार फूटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रोडवेज की एक अनुबंधित बस में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। चलती बस में वायरिंग जली और धुएं का गुबार फूट गया। इससे बस में सवार यात्री चीख पड़े और जान बचाने के लिए बस के अंदर भगदड़ मच गई। धुआं भरता देख कई यात्री कूदकर भाग निकले। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को रोक दिया। रोडवेज की एक अनुबंधित बस शाहजहांपुर से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद बस अड्डे को आ रही थी। बस जब गंगा के पुल पर पांचालघाट के नजदीक पहुंची कि तभी बस में धुएं का गुबार भर गया। इस पर बस में सवार यात्री शोर शराबा करने लगे। धुएं का बढ़ता गुबार देखकर चालक ने बस को गंगा पुल पर ही रोक दिया। इस बीच यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। काफी देर तक गंगा पुल पर भगदड़ जैसी स्थिति रही। बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.