फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट कर दी गई इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला छब्ब निवासी सचिन कुमार गांव बबना में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक की दुकान किए हैं। सचिन कुमार 31 अक्टूवर को शाम लगभग पांच बजे दुकान पर बैठा था। तभी गांव नगला मन्न निवासी युवक व उसके साथी अपनी टॉर्च को रिपेयर कराने सचिन कुमार की दुकान पर आए। जब सचिन कुमार ने अपने रुपये मांगे। जिस पर युवक गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने सचिन कुमार को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। लोगो के आने से पहले उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में सचिन कुमार चोटिल हो गया। थाना पुलिस ने सचिन कुमार के पिता राजवीर सिंह की तह...