Farrukhabad Kannauj News: रुपये न देने पर युवक ने तेजाब पिया, हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र में एक युवक ने घर से रुपये न मिलने पर तेजाब पी लिया। एक गांव निवासी युवक को गंभीर अवस्था में शनिवार की रात लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां पर परिवार वालों ने बताया कि युवक ने घर में रखा तेजाब पी लिया था। जानकार दी कि युवक अपनी दादी से किसी बात के लिए दो हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न मिलने पर गुस्साये युवक ने तेजाब पी लिया। डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल में गंभीर हालत को देखते हुये हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: युवक ने खाया कीटनाशक पदार्थ, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.