फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी इंद्रपाल यादव की पुत्री नेहा व तन्वी को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहां इलाज के दौरान नेहा ने बताया कि उसके घेर में खाना बनता है अन्य परिवारीजन कहते हैं कि हम वहां अपना ट्रैक्टर खड़ा करेंगे और वहां से ट्रैक्टर निकालेंगे। इस बात का विरोध किया तो है। हमलावरों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। वही दूसरी तरफ से गायत्री देवी भी घायल हुई है। उन्होंने भी मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...