फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-730सी पर अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटवाया। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर आवागमन में आने वाली बाधाओं को दूर करना और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। यातायात निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय ने ब...