फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रामबारात में डीजे पर नृत्य करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें नोकझोंक के बीच जमकर मारपीट हुईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर पुलिस टीम हरकत में आई। पुलिस की ओर से आठ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब झगड़ा करने वालों को पुलिस तलाश रही है। शहर कोतवाली के तिकोना चौकी प्रभारी शाकिर अली ने नगला गिहार लकूला निवासी दो नाबालिग के अलावा रकाबगंज खुर्द निवासी अभिषेक, नन्हू, गौरव, ओला, जयप्रकाश, रितिक और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि 12 अक्तूबर को रामबारात के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में 10 से 12...