फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रामगंगा पुल पर निर्माण कार्य के चलते पहले से ही रुक-रुककर वाहनों को निकाला जा रहा है। सोमवार सुबह पुलिस कर्मियों की मौजूदगी न होने से दोनों ओर से वाहन एक साथ पुल पर पहुंच गए। इससे पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह आठ बजे के बाद जाम ने विकराल रूप ले लिया। पुल पर दोनों तरफ वाहनों के फंस जाने से बाइक सवार, चार पहिया वाहन, सवारी वाहन और एंबुलेंस तक परेशान हुईं। रामगंगा पुल पर निर्माण कार्य चलने के कारण वाहनों को एक समय में एक ही दिशा से निकालने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात रहकर एक तरफ के वाहनों को रोकते हैं और दूसरी तरफ के वाहनों को धीरे-धीरे पुल से निकालते हैं。

पुलिस की अनुपस्थ...