फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में गंगा और रामगंगा लगातार कहर बरपा रही हैं। रामगंगा से निकटवर्ती गांव में भयानक स्थिति है। जलस्तर कम होने के बाद भी रामगंगा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जबकि गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। दोनों नदियों के उफान पर होने से तटीय इलाकों में अभी भी अफरा तफरी का माहौल है। सबसे अधिक रामगंगा के निकटवर्ती गांव में भय और चिंता की स्थिति बनी है। तटीय इलाकों में फसलें रामगंगा ने निगल ली हैं। इन हालातों में ग्रामीण भारी मुसीबतों में जी रहे हैं। रविवार शाम को गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर कम है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में जो पानी छोड़ा गया है उसकी मात्रा में 50 से 60 फीसदी कमी आयी है। उ...