फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में गंगा के कहर के बाद रामगंगा ने तटीय गांव में डर बढ़ा दिया है। तटीय गांव में मुश्किलें पीछा नहीं छोड़ रही हैं। बांधों से पानी की मात्रा में भी ज्यादा कमीं नहीं आ रही है। इससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से अभी नीचे नहीं आ रहा है। जबकि रामगंगा 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर और बढ़ गयी हैं। इससे तटीय इलाकों के लोगों को इस कदर चिंता सता रही है कि वे रामगंगा से सबसे अधिक खतरा महसूस कर रहे हैं। जनपद में गंगा पिछले एक महीने से कहर बरपा रही हैं इससे तराई के अलावा गंगापार क्षेत्र में हालात अभी तक सामान्य नहीं हो पाये हैं। जलस्तर कम होने के बाद भी गांव के लोगों की जिंदगी बदतर हो गयी है। सदर तहसील के निचले इलाकों में भी स्थितियां अभी तक खराब चल रही हैं। गंगा के कहर बरपान...