फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राधाअष्टमी पर मंदिरों ही नहीं घरों में भी उत्सव जैसा माहौल दिखायी दिया। मंदिरों को एक दिन पहले ही रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया था। सुबह चार बजे से ही मंदिर के कपाट खुल गये। मदिरों में पूजन अर्चन का दौर दिन निकलते ही शुरू हो गया। भक्त कान्हा और राधारानी के मनोहारी रूप को देखने के लिए लोग मंदिरों में उमड़ते दिखे। घरों में लोगों ने राधारानी की मूर्ति को बड़े ही मनोहारी ढंग से सजाया। कई भक्तों ने तो लड्डू गोपाल को राधा के रूप में सजाकर विधिवत पूजा की। महिलाओं ही नहीं पुरुषों ने भी पूरे दिन व्रत रखा। यह भी पढ़ें- Bareily News: राधा अष्टमी पर राधाकृष्ण मंदिर में कियाभंडारा फतेहगढ़ में कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। कहीं खिचड़ी, कहीं तहरी तो कहीं पूड़ी कचौड़ी का भोग लगाया...