फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर आए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बिजली अफसरों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जता सुधरने की हिदायत दी। इसके बाद भी बिजली अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। शहर के गंगानगर मोहल्ले में रात भर बिजली संकट रहा। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। रात में न तो लाइनमैन न ही जेई और एसडीओ एक्सईएन ने फोन उठाया। दिन में कुछ समय को बिजली आने के बाद फिर से चली गयी। इससे लोगों को बूंद बूंद पानी को भी जूझना पड़ा। भीषण गर्मी में शहर के विभिन्न ब्लाकों में बिजली की गंभीर समस्या बन गयी है। लकूला बिजली सब स्टेशन से ताल्लुक रखने वाले गंगानगर मोहल्ले में शुक्रवार को ढाई बजे से आपूर्ति ठप हो गयी थी। रात 8 बजे के बाद कुछ देर के लिए आपूर्ति चालू हुयी फिर आपूर्ति बंद हो गयी। कुछ समय बाद फिर आपूर्ति चा...