फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारिेयों का सम्मान किया गया। इस दौरान डीआईओएस संजीव कुमार और वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरीश बाजपेयी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से जो सम्मान की परंपरा शुरू की गयी है वह सराहनीय है। क्योंकि वरिष्ठ नागरिक समाज के गौरव हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामकिशोर शर्मा ,सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा डा मधुरंजन सक्सेना ,डा.भानुदत्त शर्मा ने भी विचार रखें। एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भगवान कटियार, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के अलावा राजेश निराला ने भी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान 75 वर्ष से ऊपर के सेवानिवृत...