Farrukhabad Kannauj News: रंजिश में मारपीट के बाद फायरिंग, युवक को लगी गोली
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर सिद्दीकी में रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसी दौरान फायरिंग भी की गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शहर के गणेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी अभिषेक सैनी का मोहल्ले के ही आमिर से करीब 15 से 20 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। रविवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.