फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। इसी दौरान फायरिंग की घटना हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शहर के खटकपुरा सिद्दीकी मोहल्ला निवासी अभिषेक सैनी का मोहल्ले के ही एक युवक से करीब 20 दिन पहले विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। यह भी पढ़ें- Buxar News: मामूली विवाद में चली गोली, युवक जख्मी पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। ...