फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंदिर से पूजा कर लौट रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हो। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि तीन अगस्त की शाम उनकी पुत्री गांव की अन्य युवतियों के साथ गांव के बाहर स्थित शंकर मंदिर में पूजा कर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में शेरा और अदीव ने उन्हें रोककर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर दोनों ने अभद्रता करते हुए युवतियों को पकड़ने की बात कही, जिससे सभी घबरा गईं। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्...