फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। तीसराम की मड़ैया गांव में बाढ़ के बीच नाव से घर लौट रहे एक युवक को सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त ने ग्रामीणों की मदद से सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और घायल युवक को सांप समेत जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी पहुंचाया। डिब्बे में जिंदा सांप देखकर अस्पताल में मौजूद लोग और चिकित्सक भी हैरान रह गए। तीसराम की मड़ैया गांव में इन दिनों गंगा का बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन नाव बनी हुई है। शनिवार देर शाम प्रदीप अपने दोस्त अनुज के साथ नाव से घर लौट रहा था। गांव के पास नाव से उतरते समय बाढ़ के पानी में मौजूद सांप ने प्रदीप के पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद प्रदीप की हालत बिगड़ने लगी।प्रद...