फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बस अड्डे पर तीन घंटे बस न आने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। स्टेशन इंचार्ज पहुंचे तो उनका यात्रियों ने घेराव कर दिया। इस पर एक अन्य रूट की बस को काट कर हरदोई भेजने का काम किया गया। बस अड्डे पर शाम छह बजे से हरदोई के यात्री बस के इंतजार में खड़े थे। उनको बताया जाता रहा कि बस आ रही है। सात बजने के बाद जब बस नहीं आई तो यात्रियों ने फिर जानकारी की कि बस कब तक आएगी। इसके बाद फिर से बताया गया कि बस आने वाली है। लेकिन बस आठ बजने के बाद तक नहीं आईं। धीरे-धीरे लगभग नौ बज गए इस पर यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

यात्रियों का गुस्सा यात्रियों का कहना था कि उनको तीन घंटे से भरोसा दिया जाता रहा कि बस आ रही है। अगर बस नहीं आन...