फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज,संवाददाता। कस्बे में एआरटीओ सुभाष चंद्र राजपूत के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, फिटनेस और ओवरलोडिंग की जांच की गई। टीम को एक डीसीएम और एक ट्रैक्टर निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते मिले। दोनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक प्राइवेट बस और तेज आवाज में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर रहे एक अन्य डीसीएम पर भी कार्रवाई हुई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: परिवहन विभाग की सघन चेकिंग में 10 वाहन सीज, 23...