Farrukhabad Kannauj News: मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद।नगर पंचायत कार्यालय शमसाबाद में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, ईओ अवनीश कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इस दौरान जयशरण प्रजापति, साजिद अंसारी, मुवीन आलम, विक्रम दिवाकर, ओमकार, शारिक अली, दीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.