फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। उम्मरपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह ने अपने खेत में मूंगफली की फसल की है। जिसको सोमवार शाम लगभग छह बजे गांव बसंतपुर निवासी एक युवक ने सुरेन्द्र सिंह के खेत में खड़ी हरी मूंगफली की फसल ट्रैक्टर से जोत दी। मंगलवार सुबह जब सुरेन्द्र सिंह अपने खेत पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। जब सुरेन्द्र सिंह ने युवक से इसकी शिकायत की तो युवक गाली गलौज कर मारपीट करने की धमकी देने लगा। थाना पुलिस को सुरेन्द्र सिंह ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: घर के बाहर लाठी से ग्रामीण को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...