फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर मुरास गांव के पास लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के इस हिस्से में अंधेरा रहने से सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों के चालकों को आगे का रास्ता देखने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने बंद पड़ी लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। मुरास गांव के पास हाईवे पर वाहन दिन-रात फर्राटा भरते हैं। शाम होते ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से सड़क का एक हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में पैदल और दोपहिया वाहन से गुजरने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। हाईवे किनारे गांव होने के कारण स्थानीय लोगों का भी सड़क से आवागमन रहता है। लाइटें बं...