Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन में फाल्ट से 350 गांवों की बिजली गुल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गंगापार की बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका दे रही है। आए दिन फाल्ट होने और बिजली गुल होने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। रविवार की सुबह मुख्य लाइन में फाल्ट आने से चार उपकेंद्र बंद हो गए। इसके चलते 350 गांव में करीब 30 हजार उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हो गये। पांच घंटे तक बिजली को लेकर हाहाकार रहा। टीम ने फाल्ट ढूंढा। इंसुलेटर फट गया था जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गयी तब जाकर राहत मिली। बेवर रोड भोलेपुर के 132 केवी उपकेंद्र से गंगापार के राजेपुर, सलेमपुर और अमृतपुर के प्रथम और द्वितीय के उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लाइन काफी लंबी है। इस कारण आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट आता है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.