फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर स्थित बिजली उपकेंद्र को नीमकरोली से आपूर्ति देने वाली 33 केवी मुख्य लाइन का तार टूट जाने से सोमवार देर रात बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। रात करीब 9:35 बजे तकनीकी खराबी के चलते लाइन को ब्रेकडाउन घोषित कर दिया गया, जिससे नवाबगंज उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने की सूचना मिलते ही एसएसओ पवन तिवारी ने तत्काल एसडीओ और जेई को अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों और लाइनमैनों की टीम रात में ही फाल्ट की तलाश में निकल पड़ी। हालांकि अंधेरा और लाइन के लंबे रूट के कारण पूरी रात खराबी का सही स्थान नहीं मिल सका।

रातभर बिजली की समस्या मं...