फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मुख्य रोड पर बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मऊदरवाजा के गांव करनपुर निवासी अंजेश कुमार बाइक से अपनी बहन को बुलाने थाना नवाबगंज के गांव सिरौली जा रहे थे। अंजेश कुमार जैसे ही गांव चकरपट्टी के सामने पहुंचे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने अंजेश कुमार की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंजेश कुमार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस व अंजेश कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस में देरी होने के चलते घायल अंजेश कुमार को निजी वाहन से लोहिया अस्पताल ले गए। यहां मौजूद चिकित्सक ने घायल अंजेश कुमार का प्राथमिक उपचार किया। उपचार कराने के बाद अंजेश कुमा...