फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नटनगला में गुरुवार को मिट्टी भरने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दो युवक दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। नटनगला से आवाजपुर के बीच मिट्टी पड़ रही है। इसी कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया गया कि ट्रैक्टर मालिक जगपाल सिंह निवासी बीसलपुर बांगर, थाना नवाबगंज हैं। मिट्टी भरने के काम के लिए करीब एक माह की अनुमति होने की बात भी सामने आई है। गुरुवार को ट्रैक्टर खाली था। बताया गया कि मोहन ने ट्रैक्टर चलाने के लिए ले लिय...