Farrukhabad Kannauj News: मिट्टी का टीला धंसने से दो महिलाएं घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के टिमरुआ गांव में मिट्टी लेने गयी दो महिलाएं टीला धंसने से घायल हो गयीं। इन्हें लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। टिमरुआ की रानी और रंजना गांव के पास में ही तालाब में मिट्टी लेने गयी थी। इस दौरान टीले की मिट्टी धंसने लगी जिसमें वह दब गयी। यह देखकर रंजना की बेटी ने शोर शराबा किया इस पर ग्रामीण जुटे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.