फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शारदीय नवरात्र करीब हैं, लेकिन देवी भक्तों के उत्साह पर प्रशासनिक बदहाली और उपेक्षा का पानी फिरता नजर आ रहा है। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे इस पावन पर्व के लिए जहां श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मां दुर्गा के दरबार तक जाने वाले रास्ते गड्ढों, बिखरी गिट्टियों और अतिक्रमण के मकड़जाल में उलझे हुए हैं। शहर से लेकर देहात तक के प्रमुख देवी मंदिरों की राह इतनी खस्ताहाल है कि नंगे पांव चलने वाले भक्तों को हर कदम पर हादसों का डर सता रहा है। जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी और सुस्ती के चलते इस बार भी श्रद्धालुओं को आस्था की परीक्षा गड्ढों और जाम के बीच देनी होगी। सड़क पर गिट्टी डालकर निर्माण कराना भूले यह भी पढ़ें- Hamirpur News: माता के दर्शन करने जर्जर सड़कों और गंदे...