फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज।थाना क्षेत्र के गांव गंगलऊ निवासी अमित कुमार का पुत्र सौरभ शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे अपनी मोटरसाइकिल से गांव में ही कोल्डड्रिंक लेने गया था। उसी समय गांव का ही निवासी युवक अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से आया और वहां खड़ी सौरभ की मोटरसाइकिल को गिरा दिया और गालीगलौज करने लगे। गालीगलौज का बिरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट की जानकारी होने पर मौके पर पहुचे पिता अमित कुमार को भी मारपीट की। थाना पुलिस को अमित कुमार ने नामजद लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: सहजनी में युवक को नशे में धुत दबंगों ने पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...