फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। कटिया गांव में मायके में रह रही 65 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। महिला के बड़े बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। कटिया गांव निवासी रामदीन ने बताया कि उनकी बेटी शीला की शादी कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव निवासी ग्रंथ सिंह के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पहले पति की मौत के बाद शीला चार माह से मायके में रह रही थीं। उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या थी और मायके में ही उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को शीला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कायमगंज ले जाया गया। वहा...